कांग्रेस-सपा गठबंधन पर फंसा पेंच! कांग्रेस की मौजूदा सीटों पर अखिलेश ने उतारे उम्मीदवार

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 02:35 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन से पहले ही पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 191 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा की इस लिस्ट से कांग्रेस नाराज हो गई है। क्योंकि कांग्रेस की मौजूदा सीटों पर भी सपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जबकि कांग्रेस इन सीटों पर सपा से अपने उम्मीदवार न उतारने की मांग कर रही थी। 

एक और खास बात यह है कि कांग्रेस-सपा से दिल्ली एनसीआर की सीटों को छोडऩे की बात कह रही थी लेकिन सपा ने यहां भी सीटें नहीं छोड़ी और अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिया। कांग्रेस से समाजवादी पार्टी के गठबंधन की खबरों के बीच सबसे चौका देने वाली घोषणा किदवई नगर सीट से है। इस सीट पर कांग्रेस के अजय कपूर वर्तमान में विधायक हैं लेकिन सपा ने यहां से भी आेमप्रकाश मिश्र को टिकट देकर कांग्रेस खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है।

सवाल उठ रहे हैं कि गठबंधन से पहले अगर इस तरह घमासान हो रहा है तो बाद में क्या होगा। कितनी देर इन दोनों दलों का गठबंधन कामयाब रहेगा। 

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें