कांग्रेस, सपा और बसपा का गठजोड़ अवसरवादी: केशव मौर्य

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 10:42 AM (IST)

सतना\लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठजोड़ अवसरवादी है। मौर्य मध्यप्रदेश के सतना जिले की डेल्हा एवं सलैता ग्राम पंचायतों में आयोजित हितग्राही मूलक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मैहर के हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा के गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कैराना और नूरपुर के 2 चुनावों में इसका जवाब मिल जायेगा। मौर्य ने मध्यप्रदेश में बसपा और कांग्रेस के साझा चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि दोनों पार्टियों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सतना प्रवास को जातीय समीकरण के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में कहीं भी जरूरत के मुताबिक आते जाते हैं और इसी नाते वे सतना जिले की मैहर की 2 पंचायतों में गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static