मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कहा-अभी तक नहीं मिले 15 लाख

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 07:23 PM (IST)

बिजनौर(हाशिम अहमद)- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के आहवान पर बिजनौर के कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय से कलक्ट्रेट आफ़िस तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाज़ी की। केंद्र सरकार के 4 वर्ष काे कांग्रेसियों ने जनता विरोधी बताते हुए हाय-हाय के नारे लगाए। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार के 4 सालों की पोल खोली।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह ने बताया कि सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। 15 लाख आज तक गरीब के खाते में नहीं आये। प्रतिदिन मंहगाई ,भष्टाचार, अपराध, मर्डर, महिलाओं से रेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ। बीजेपी सरकार की सभी घोषणाएं झूठी साबित हुई है। मोदी सरकार को स्वयं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्र सरकार ने जनता के साथ विश्वघात किया है। 

Ajay kumar