कोरोना महामारी: जिन 75 जिलों में मिले केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषित किया लॉकडाउन

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 04:43 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन घाेषित कर दिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 8 जिले (लखनऊ, आगरा, नोएडा, वाराणसी, रामपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर) शामिल हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हीं जिलाें काे लॉकडाउन किया है जिस जिले में कोरोना के केस सामने आए हैं। लॉकडाउन जिलों में बाहरी लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन जरूरी सेवाएं लागू रहेंगी। 

PunjabKesari

इन राज्याें काे किया गया विशेष तौर पर शामिल
जिन राज्यों में कोरोवा पॉजिटिव मरीजों की संख्या पाई गई है उन्हें इस कटेगरी में विशेषताैर पर शामिल किया गया है। इन राज्यों में खासकर महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, उत्तराखंड आदि राज्य शामिल हैं।

PunjabKesari

क्या है लॉकडाउन?

लॉकडाउन आपदा या महामारी की स्थिति में किया जाता है। इसमें मॉल, दुकानें, फैक्टिरियां, सार्वजनिक स्थल व परिवहन बंद रहते हैं। लॉकडाउन घोषित किए गए एरिया में आने-जाने वालों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है। हालांकि जरूरी चीजें जैसे-दवाई, पानी, दूध सब्जी, किराना आदि घरेलू सामान के लिए आने जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। 

कोरोना से कहां कितनी मौत 

राज्य  माैत
महाराष्ट्र 2
पंजाब 1
बिहार 1
दिल्ली 1
कर्नाटक 1

PunjabKesari

जनता कर्फ्यू: लोगों ने खुद को किया घरों में कैद
प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील के बाद रविवार को पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिल रही है। लाखों लोगों ने खुद को घरों के भीतर सीमित रखा, वहीं सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए। सुबह सात बजे से अगले 14 घंटे के लिए जनता कर्फ्यू प्रभावी होने के बाद लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की पहल के तहत खुद को घरों के भीतर ही सीमित रखा और सार्वजनिक परिवहन के कुछेक वाहन खाली सड़कों पर नजर आए। 

PunjabKesari

देश में अब तक छह की मौत, 341 पॉजिटिव
कोरोना वायरस से देश में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 341 पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन कुल मामलों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया, 'भारत में कोविड-19 से अब 296 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए जबकि चार लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 74मामले हैं जिनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले में हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static