गौ हत्यारे की यूपी में औकात नहीं, गौ माता को खरोंच भी नहीं पहुंचा सकता: केशव प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 06:51 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को काशी में कहा कि किसी गौ हत्यारे की इतनी औकात नहीं कि वह प्रदेश में गौ माता को खरोंच भी पहुंचा सके। राज्य सरकार ऐसे लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्हें छोड़ेगी भी नहीं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लखनऊ जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा 'भगवान जगद्गुरु शंकराचार्य हैं। यदि वे कहीं जा रहे हैं या आ रहे हैं, तो भक्तों द्वारा उनका स्वागत करना कर्तव्य है।

गाय की रक्षा और सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी
हम भी एक राम भक्त, एक शिव भक्त, एक कृष्ण भक्त और सनातन संस्कृति के पोषक के नाते उनका स्वागत करते हैं।  शंकराचार्य द्वारा प्रदेश में गौ हत्या पूर्णत: बंद कराए जाने के प्रश्न पर मौर्य ने कहा, 'एक गौ भक्त और गौरक्षक के नाते हमने बहुत बड़े आंदोलन किए हैं। गौ हत्यारों और गौ तस्करों को भी अच्छी तरह मालूम है कि उत्तर प्रदेश में गाय हमारी माता है। गाय की रक्षा और सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। गौ माता सबका पालन करती है और गौ माता के प्रति हमारी सरकार-चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की-पूर्ण आस्था रखती है। हम मानते हैं कि गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है।

गाय की रक्षा और सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी
गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'गौ माता तो माता है ही। दर्जा देने की क्या आवश्यकता है। बाबा विश्वनाथ जी को विश्व के नाथ का दर्जा कब दिया जाएगा। वे तो विश्वनाथ हैं ही, उनको दर्जा देने की जरूरत है क्या।' उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति हैं। उन्होंने सदैव राम भक्तों, शिव भक्तों और गौ भक्तों का दमन किया, गौ तस्करों को संरक्षण दिया और हिंदुओं पर अत्याचार किया। 

कमल फिर खिलेगा
मुस्लिम तुष्टिकरण का काम किया। ऐसे में जब अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी-कांग्रेस कोई बात करें, तो क्या कोई हिंदू समाज का व्यक्ति उन पर विश्वास करेगा। जब भी वे ऐसी बातें करते हैं, तो समझ लीजिए कि यह महज राजनीतिक ढोंग है। मौर्य ने कहा कि 2047 तक देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। कमल फिर खिलेगा, सरकार बनेगी और जनता जिस सच्चे राम राज्य की कामना करती है, उसे हम देने का काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static