''अपहरण, निकाह और धर्मांतरण...'' 15 साल की दलित किशोरी से दरिंदगी, आरोपी जाबिर की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:40 PM (IST)

Amethi News: अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 21 वर्षीय युवक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी युवक जाबिर की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- 'मरकर दिखाओ, हां-हां ठीक है...' बोलकर घर चली गई प्रेमिका, पीछे कमरे से मिली प्रेमी की ला/श... WhatsApp चैट खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई की सुबह युवक ने कथित तौर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था। आरोप है कि बाद में संदिग्ध ने उसके साथ निकाह किया, जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें:- रात 11 बजे घर से आ रही थीं चीखें... कलयुगी बेटों ने मां-बाप के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

संग्रामपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और धर्मांतरण विरोधी कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- 'साहब, जब तक वो न आ जाए ताला मत खोलो...' पत्नी के डर से 10 दिन कमरे में कैद रहा बीमार शिक्षक, UP का ये मामला कर देगा हैरान

सिंह ने कहा कि लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार संदिग्ध का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम तैनात की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static