दारुल उलूम आतंकवादियाें का अड्डा, हाेनी चाहिए जांचः साध्वी प्राची

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2017 - 07:01 PM (IST)

बागपत(विवेक काैशिक)- हमेशा विवादाें में घिरी रहने वाली हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने एक आैर विवादास्पद बयान दिया है। साध्वी ने देवबंद दारुल उलूम काे आतंकवादियाें का अड्डा बताया है।

साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी भी आंतकवादी घटनाएं घटती हैं उनका सीधा-सीधा लिंक दारुल उलूम के साथ ही होता है। जब भी कोई ऐसी घटना घटती है तो उसमें दारुल उलूम का नाम ही क्यों होता है। मैं कई बार कह चुकी हूं कि दारुल उलूम संस्था की जांच होनी चाहिए। दारूल उलम आंतकवादियों का अड्डा है। उसमें आंतवादियों को शरण दी जाती है। उसकी जांच होनी चाहिए।

साथ ही उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी मदरसे हैं उन सबकी जांच होनी चाहिए। इन मदरसों में शिक्षा का कार्य नहीं बल्कि आंतकवादियों की फसल उगाई जा रही है।