अयोध्या में दीपावली की धूम, भगवान राम और माता सीता का स्वागत कर रहे CM योगी पर हुई पुष्प वर्षा

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 04:23 PM (IST)

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव की धूम मची हुई है। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और माता सीता का स्वागत किया। इस दौरान हेलीकाप्टर से उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। 

5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी राम नगरी 
अयोध्या आज अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। अयोध्‍या 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी। भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के लिए आएंगे। सरयू घाट को कई रंगों में सजाया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया गया है। अयोध्या में लगातार चतुर्थ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के तट पर 5 लाख 51 हजार दीए जलाकर अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ेंगे।

कार्यक्रम का समय-
-5.0 बजे  राम दरबार को मंच पर लाया जाएगा। इसके बाद भरत मिलाप, राज तिलक और आरती होगी।
-5.15 दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ।
-5.30 सीएम योगी का दीपावली संदेश।
-5 बजे राम दरबार को मंच पर लाएंगे
-6.15 दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ
-6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पर आरती करेंगे।
-5 बजे भरत मिलाप, राज तिलक और आरती।
-

Ajay kumar