वाराणसी के काल भैरव मंदिर में गुंडागर्दी! बैरिकेडिंग रोककर गुजरात के श्रद्धालु परिवार को पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 02:34 PM (IST)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी बोट इफ्तार विवाद: हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी — 'गंगा में मांसाहारी भोजन फेंकने से आहत होती हैं भावनाएं'

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल शनिवार को परिवार सहित दोपहर में काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। लंबी लाइन में उनका परिवार भी लगा हुआ था। तभी कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग की और रास्ता बंद कर दिया। इससे उनकी मां बैरिकेडिंग के अंदर और पिता बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें:- परीक्षा देने गई बेटी फिर कभी घर नहीं लौटी! गन्ने के खेत से बरामद हुआ छात्रा का शव, इलाके में हड़कंप

परिवार का आरोप है कि उन्होंने युवकों से अनुरोध किया कि बुजुर्ग माता-पिता को एक साथ कर दिया जाए, क्योंकि भीड़ में उन्हें परेशानी होगी, लेकिन युवकों ने उनकी एक नहीं सुनी। बल्कि वीडियो बनाने पर पिताजी को धक्का दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। 

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज में सनसनी: ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पार्टनर ही निकले कातिल!

पीड़ित के अनुसार, मौके पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। रविवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और परिसर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static