धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान का किया आकलन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 04:39 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की। वहीं धामी के साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के डीजीपी अशोक कुमार भी थे।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी लोगों से अनुरोध है कि इस स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज देर रात तक मौसम ठीक हो जाएगा, बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
PunjabKesari
बता दें कि हल्द्वानी- नैनीताल जिले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। एडीएम अशोक जोशी ने जानकारी दी है। मरने वालों में श्रमिकों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बादल फटने और घरों में मलबा गिरने से मौतें हुई हैं।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static