Independence Day 2022: धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की दीं हार्दिक बधाई

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 09:29 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर समस्त राष्ट्रवासी पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बना रहे हैं।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और समस्त शहीदों को समर्पित यह महोत्सव, उनके आदर्शों पर चल कर नए भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने का अवसर है। आइए, इस अमृत काल में हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static