अंकिता भंडारी हत्याकांड में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर देर रात चला बुलडोजर

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 10:39 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिसॉर्ट की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच शनिवार सुबह अंकिता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। 

धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश 
पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर आरोपी पुलकित के ऋषिकेश स्थित रिजॉर्ट को शुक्रवार आधी रात पौड़ी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इसके अलावा, उत्तराखंड के समस्त रिजॉर्ट की जांच करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। साथ ही साथ निर्देश दिए हैं कि जो रिजॉर्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजॉर्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। 

अंकिता का पार्थिव शव नहर से बरामद 
धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार प्रात: काल अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है। उन्होने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static