Dimple Yadav Oath: डिंपल यादव ने संसद में सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 03:58 PM (IST)

मैनपुरी: मैनपुरी उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। सपा की सांसद डिंपल यादव ने आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है। डिंपल यादव अपने पति और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में स्थित संसद भवन पहुंची थी। बता दें कि उन्होंने शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से आशीर्वाद लिया।

बता दें कि जीत के बाद डिंपल यादव ने कहा था कि मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है. यह जीत नेताजी की जीत है,और हमारी  यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।'

मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे। उसके बाद बीते 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद मैनपुरी में उपचुनाव हुआ। मैनपुरी में उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे। जबकि 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी। जिसके बाद चुनाव में सपा के टिकट पर डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj