विवादित बयान मामला: आजम खान को मिली जीभ काटने की चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 03:50 PM (IST)

मेरठ: सपा नेता आजम खान द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने  उनकी जीभ काटने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने आजम के बयान को देशद्रोह की संज्ञा दी है।

देश के खिलाफ बोलते हैं आजम
अमित जानी का कहना है कि आजम खान जब भी बोलते है देश के खिलाफ बोलते हैं। सेना के खिलाफ बोलते हैं। जानी ने कहा कि अगर कश्मीर की आतंकी महिलाओं को सेना के जवानों के प्राइवेट पार्ट से दिक्कत है देश के लोगों को आजम खां की जुबान से दिक्कत हैं। फिर हम उनकी जीभ काट लेंगे।

पीटने के बाद जीभ काट लेंगे-जानी
जानी ने चेतावनी दी, 'जिस किसी दिन आजम खान लखनऊ में संगठन के किसी भी सदस्य को मिल जाएंगे, उसी दिन कार से उताकर पहले पीटेंगे, फिर नंगा करेंगे और बाद में जीभ काट लेंगे। ये हमारी चेतावनी हैं।'

ये था आजम का विवादित बयान

आजम खान ने सेना के जवानों पर कश्मीर की महिलाओं के साथ रेप करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही आजम ने कहा था कि कश्मीर की महिलाएं जवानों के प्राइवेट पार्ट को काट लेती हैं। एसपी नेता आजम खां ने बुधवार को दिए इस बयान को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने भी शाम को एक विडियो जारी कर आजम खां को ऐसा बयान देने पर आड़े हाथ लिया।