उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का विवादित ट्वीट- किसानों ने लाल किला किया फतेह...हंगामे के बाद डिलीट

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 11:31 AM (IST)

 

 

देहरादूनः गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी थी लेकिन मंगलवार सुबह से ही किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर घुस गए। इतना ही नहीं सिख किसानों ने विरोध करते हुए लाल किले पर अपना धार्मिक ध्वज 'निशान साहिब' लगा दिया। वहीं इसी बीच उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का विवादित ट्वीट सामने आया, जिसे वायरल होते ही डिलीट कर दिया गया।

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को दिल्ली में हुईं हिंसा को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, 'किसानों ने किया लाल किला फतेह। इंकलाब जिंदाबाद। जिसकी सारा देश उपद्रव मान कर निंदा कर रहा था, उसे लाल किले पर फतेह मानकर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया।' हालांकि, हंगामा होने के बाद उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

बता दें कि किसानों के द्वारा दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराने के बाद से पूरे देश में बवाल जारी है। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसको लेकर दिल्ली के पुलिस कमिशनर ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के आदेश भी दिए।

Nitika