गर्लफ्रैंड के लिए स्पीड पोस्ट से दिया तलाक, महिला ने PM और CM योगी से लगाई गुहार
punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 12:03 PM (IST)
नई दिल्ली: तीन तलाक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ऐसा और मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति ने अपनी गर्लफ्रैंड के लिए स्पीड पोस्ट से तलाक दिया। शबाना ने बताया कि आठ साल पहले आरिफ अली से निकाह हुआ था, इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। काम के सिलसिले में कुछ दिनों बाद आरिफ दिल्ली चला गया था।
#Amroha Triple Talaq: Woman writes to PM Modi & UP CM after husband sent her letter of divorce via speed post,planning to marry another lady pic.twitter.com/3l1Fo1IvB5
— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2017
शबाना ने बताया कि दिल्ली में आरिफ दिन-रात शराब पीता और मारपीट करता था। यहां तक कि दोस्तों के साथ लड़कियां लाना और अय्याशी करना उसका रोज का काम हो गया था। अपने दोस्तों के सामने ही आरिफ ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला ने आरोप लगाया कि अब उसके पति ने अपनी प्रेमिका के लिए उसे तलाक दिया है।