जिलाधिकारी को ही नहीं पता कैसे फहराया जाता है झंडा, कर बैठे बड़ी गलती

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 02:49 PM (IST)

गाजीपुर(अनिल कुमार): देश आज गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के नागरिक आज इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज जनपद में भी अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी संजय खत्री ने पहले कलेक्ट्रेट फिर पुलिस लाईन में मुख्य अतिथि के तौर पर झण्डारोहण किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी संजय खत्री ने झण्डे को बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से फहराया। उन्होंने झण्डे को सामने से फहराने की बजाय हाथ पीछे की तरफ करके फहरा दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने झंडे को सलामी देने की बजाय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सलामी देने लगे। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने टोका तब जिलाधिकारी ने झण्डे को सलामी दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लिया और फिर बढिय़ा कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को और परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया। 
                  
स्कूली बच्चों ने पेश किया मनमोहक नृत्य 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपना मनमोहक नृत्य पेश कर पूरे माहौल को खुशनुमा बना डाला। कार्यक्रम में आये जिला जज ने भी पुलिस विभाग जिला प्रशासन और अपने कार्यपालिका के लोगों को इस अवसर पर बधाई दिया।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें