भाजपा से कर्ज माफी की उम्मीद न रखें किसान: जयंत चौधरी

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 03:46 PM (IST)

 बुलंदशहर: चुनावी जनसभा संबोधित करने बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद पहुंचे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी ने भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा  पर जमकर हमला बोला। जयंत चौधरी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो भाजपा कल किसानों को लाइन में लगाए हुए थी वही आज उनके कर्ज काे माफ करने की बात कह रही है। उन्हाेने किसानाें काे आगाह करते हुए कहा कि वह भाजपा से कर्ज माफ करने की काेई उम्मीद न रखें। ये लाेग झूठे प्रचार कर लोगों से वोटों की मांग कर रहे है। 

अखिलेश पर भी साधा निशाना
इस दौरान जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री अखिलेश पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह नौटंकी कर रहे है। अखिलेश ने पहले अपने ही चाचा शिवपाल यादव को दर-किनार कर दिया और अब खुद को साफ़ सुथरी छवि का नेता बता रहे है। 

बता दें कि गौरतलब है रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आशा यादव की चुनावी जनसभा को संबोधित करने वहां पहुंचे थे।

UP political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें