अजब-गजब: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता ने सरकारी डॉक्टर को जमकर पीटा, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 06:36 AM (IST)

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि चिकित्सक ने कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई।

कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने का दबाव ठुकराने पर बढ़ा मामला
पुलिस के अनुसार, राहुल यादव नामक व्यक्ति, जिसने स्वयं को कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बताया, ईसीजी जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। बाद में उसने चिकित्सक डॉ. हरिश्चंद्र जायसवाल से पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए चिकित्सक ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

डॉक्टर से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी फरार
आरोप है कि इसके बाद राहुल यादव ने चिकित्सक के साथ मारपीट की, उनके कक्ष में तोड़फोड़ की और धमकी देकर वहां से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static