भीषण टक्कर के बाद डंपर बना आग का गोला: ड्राइवर की मौ/त, दूसरा लहूलुहान... 5 घंटे तक जाम हो गया पूरा हाईवे

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 01:58 PM (IST)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मल्लावां थाना क्षेत्र के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के डंपर और कंटेनर की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर में भीषण आग लग गई और सड़क पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़ें:- एंबुलेंस या मौ/त का वाहन? स्टाफ ने बढ़ाई ऑक्सीजन की स्पीड, गुब्बारे की तरह फूला 8 महीने के मासूम का पेट... तड़पकर मौ/त

पुलिस के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र के जरेरा गांव के पास तड़के करीब 2:30 बजे डंपर और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर में आग लग गई, जबकि कंटेनर सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही मल्लावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों वाहनों के चालकों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक अवधेश कुमार की कन्नौज जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं डंपर चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:- 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता संग फरार, अलमारी खुली तो उड़ गए पति के होश... अब मिल रही जानलेवा धमकियां

दुर्घटना के बाद डंपर में लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई तथा क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच फंस गए, जिससे बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर दोनों ओर करीब 1-1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर बिखरी गिट्टी हटवाई और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। करीब 5 घंटे तक चले राहत एवं यातायात संचालन अभियान के बाद सुबह लगभग 7 बजे मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। मल्लावां थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरे चालक का इलाज चल रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static