अभी-अभी भीषण सड़क हादसाः कावड़ियों को डंफर ने कुचला, 6 की मौत कई घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 10:10 AM (IST)

हाथरस: यूपी के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ NH - 93 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 कावड़ियों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि सभी मृतक कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार डंपर ने एक जत्थे को रौंद दिया।

भीषण दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एडीजी राजीव कृष्ण और जिले के आलाधिकारियों ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है। कावड़ियों के एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पंहुची इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के NH 93 पर आगरा - अलीगढ़ मार्ग पर गांव बड़हर के पास की घटना।

एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने बताया कि ग्वालियर का एक जत्था हरिद्वार से वापस लौट रहा था। रात को सवा दो बजे के करीब सादाबाद हाईवे पर एक दुखद हादसा हुआ है। पीछे से डंफर ने एक्सीडेंट किया है। जिसमें 6 कावंडियों की मृत्यु हो गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में लिखित कार्रवाई की जा रही हैं।

Content Writer

Ajay kumar