पहले ट्यूबवेल पर सो रहे दादा का कुल्हाड़ी से काटा गला, फिर 400 मीटर दूर घर जाकर पोते को भी सुलाया मौ/त की नींद

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:45 AM (IST)

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बेखौफ हमलावरों ने पहले ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और इसके बाद उनके घर पहुंचकर पोते को भी मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की रंजिश सामने आ रही है। 

ये भी पढ़ें:- काम के बहाने घर बुलाया, फिर बंद दरवाजे के पीछे किशोर से किया ऐसा काम... सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने पहले ट्यूबवेल पर सो रहे जगदम्बा प्रसाद यादव (70) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद करीब 400 मीटर दूर स्थित उनके घर पहुंचकर बरामदे में सो रहे उनके पोते श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित (25) पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। अंकित के पास चारपाई पर सो रहीं उसकी दादी फूलकुमारी को आहट हुई तो उन्होंने अंकित को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर के भीतर सो रहे अंकित के भाइयों शिवराज और शिव कुमार को जगाया। बाहर निकलने पर अंकित गंभीर रूप से लहूलुहान अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल अंबेडकरनगर के नगपुर जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- ऑनलाइन गेम खेलने वाले और ATM यूजर्स जरूर पढ़ें यह खबर: 100 ठिकानों पर रेड से 50 करोड़ की ठगी का खुलासा, मचा हड़कंप

अंकित की मौत की सूचना के बाद परिजन जब ट्यूबवेल पर सो रहे उसके दादा जगदम्बा प्रसाद यादव को बुलाने पहुंचे तो वहां उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। हमलावर उनकी हत्या कर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर से करीब 100 मीटर दूर गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतक अंकित के भाई शिव कुमार यादव ने बताया कि अंकित दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और करीब 3 माह पहले ही घर आया था। उन्होंने पड़ोसियों से पुराने भूमि विवाद का हवाला देते हुए उसी रंजिश में दादा और भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:- 10 जुलाई को जाना था पुणे, पर नसीब को कुछ और मंजूर था... क्रिकेट खेलते समय छूटा बल्ला और चली गई मासूम की जान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की प्रगति की समीक्षा की। फोरेंसिक टीम, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड को साक्ष्य संकलन में लगाया गया है। घटना के अनावरण और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।  पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static