उत्तराखंड में थम गया चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को 70 सीटों पर होगा मतदान

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 07:17 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में दिग्गज राजनेताओं की जनसभाओं और रोड शो के साथ शनिवार शाम पांज बजे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शेर थम गया। 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसभा कीं। साथ ही, रोड शो कर मतदाताओं से अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि राज्य में खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लालकुआं से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के चुनाव मैदान में होने के कारण सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। राज्य में पहली बार आप द्वारा प्रत्याशी खड़े किए जाने और भाजपा-कांग्रेस के नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण रोमांचक परिणामों की संभावना है।

Content Writer

Ramanjot