खूबसूरती के नाम पर बड़ा खेल! UP के इस जिले में नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स जब्त, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 12:18 PM (IST)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य के नकली सौंदर्य प्रसाधन और एलोपैथिक दवाइयां जब्त करने का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ‘एक्सपायरी' तारीखों में हेराफेरी कर उत्पादों पर नकली स्टिकर लगाकर उन्हें बाजार में बेचता था।

1.20 करोड़ का नकली ब्यूटी प्रोडक्ट जब्त
मिली जानकारी के मुताबिक, बारादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीतापुर निवासी करन साहनी (40) के रूप में हुई है, जो बरेली के प्रेमनगर के गांधी नगर में रह रहा था।

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार साहनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके गोदाम से नकली सामान का एक बड़ा भंडार बरामद किया। पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1.20 करोड़ रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static