सिर्फ परिवारवाद पर टिकी है समाजवादी पार्टी, अपने 5 स्टॉर संस्कारों के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेसः असीम अरुण

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 10:30 AM (IST)

फर्रुखाबाद: जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने पहुंचकर एक निजी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन कर जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। फर्रुखाबाद जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव राजपूत के घर पर पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने समाजवादी पार्टी समेत कांग्रेस की यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार और अवसरवाद की पार्टी है। वहीं कांग्रेस की पदयात्रा को फाइव स्टार संस्कारों की पार्टी बताया। प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस फाइव स्टार सुविधाओं के साथ में यात्रा निकाली जा रही है इससे साफ पता चलता है इस यात्रा से किसी गरीब का क्या फायदा होगा।

अखिलेश यादव के बिहार और यूपी के पोस्टर असीम अरुण ने कहा कि यूपी की सम्मानित जनता जवाब दे चुकी है अभी तो छह महीने भी नहीं हुए हैं। पहली बार एसा हुआ है कि 5 साल के काम को देखते हुए प्रदेश में दूसरी सरकार दो तिहाई बहुमत से आई हो। किसी मुख्यमंत्री के 5 साल के काम को देखते हुए वह दोबारा मुख्यमंत्री बने यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।नारे पर कहा कि कोई भी नारा दिया जा सकता है लेकिन असली नारा यूपी के नागरिक दे चुके हैं। जनता ने भाजपा और योगी सरकार के काम को पसंद किया है और 5 साल के लिए पुनः आदेश दिया है कि इसी इमानदारी से कानून का राज कायम करो।

बिहार की तर्ज पर क्या यहां भी इस तरह की कोई संभावना है के सवाल पर असीम अरुण ने कहा कि दूर दूर तक भी नहीं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है। यहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए कोई नहीं आया है। सबलोग एक मिशन के लिए लगे हैं और उसपर कार्य कर रहे हैं। असीम अरुण ने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां किसी सिद्धांत पर नहीं हैं सिर्फ परिवारवाद पर टिकी हुई हैं उनको चिंता होनी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा हुआ है। एसी कोई चिंता की बात नहीं है।

फाइव स्टार संस्कारों के साथ आगे बढ़ रही है कांग्रेस
कांग्रेस की देश जोड़ो यात्रा पर पलटवार करते हुए असीम अरुण ने कहा कि 50000 की टीशर्ट और 60 गाड़ियों का काफिला और 5 स्टार सुविधाओं के साथ कांग्रेस की यात्रा देश में चल रही है। यात्रा अगर होती तो पदयात्रा होती, कांग्रेस अपने फाइव स्टार संस्कारों के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में 80 में से 80 सीटें लाने की तैयारी में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static