अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी हित को ध्यान में न रखने पर व्यपारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 08:58 PM (IST)

फर्रुखबाद: जिले में अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यपारियों ने शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी। व्यापार मंडल सामने नहीं आया तो नेहरु रोड़ के दुकानदारों ने खुद ही मोर्चा खोल दिया। व्यापारियों ने चौक पर घरना प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी हटे और जिलाधिकारी से भेट कर अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी हित को ध्यान में रखने की मांग की।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में व्यापारी चौक बाजार पंहुचे और उन्होंने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ठीक-ठाक भीड़ एकत्रित हो गयी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी आ गये। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सब चेयरमैंन के इशारे पर ही चल रहा है। भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी ने कुछ लोगों को खरी-खरी सुना दी। व्यापारियों ने कहा कि जब रेलवे रोड़ टूट रहा था तब क्यों नहीं दिखायी दिये। भाजपा के जनप्रतिनिधि व्यापारियों के साथ क्यों नही दिखे।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ सीओ सिटी प्रदीप कुमार, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि मौके पर आ गये। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट की लक्ष्मण सिंह व व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई। लगभग चार घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के कहने पर सड़क पर बैठे व लेटे व्यापारी उठ गये।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के साथ लगभग 40 व्यापारी डीएम आवास पर पंहुचे। जहाँ डीएम से सौरभ शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, अनुपम रस्तोगी व पंकज अरोड़ा सहित पांच लोगों ने अपनी बात रखी। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पहले रेलवे रोड़ को माडल रोड़ बनाया जाये इसके बाद ही दूसरी जगह पर जेसीबी चले। सभी ने डीएम के सामने मांग रखी कि कल से बुलडोजर नहीं चलाया जाये। रेलवे रोड़ की नाली मानक के अनिरूप नहीं बन रही है। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि डीएम ने उनकी मांगों पर सहमति दी है। यदि कार्यवाही नही होती है तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static