पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ की अश्लील हरकत, मां की पड़ी नजर फिर...

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 08:28 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 22 वर्षीय सौतेली बेटी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का प्रयास करने और उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां की शिकायत के बाद गोपीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि 22 वर्षीय लड़की ज्यादातर अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी और दो सप्ताह से एक महीने के अंतराल पर अक्सर अपनी मां से मिलने आती थी। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता लंबे समय से लड़की को देखकर अश्लील हरकतें करता था और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था। राय ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी पिता ने अपनी सौतेली बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया था। 

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने अपने पति के आचरण से परेशान होकर अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रस्तावित शादी का विरोध किया और अपनी पत्नी व सौतेली बेटी को धमकी दी कि अगर उसने यह शादी की तो वह उस आदमी को गोली मार देगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने मां और बेटी दोनों को उसकी बात मानने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। राय ने बताया कि मंगलवार देर शाम आरोपी पिता सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static