योगी मंत्रिमंडल में मिली 5 महिलाओं को जगह

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:14 PM (IST)

लखनऊ: लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में रविवार को यू.पी. के 21वें सी.एम. के तौर पर महंत योगी आदित्यनाथ ने साथी मंत्रियों के साथ शपथ ली, इनमें 5 महिलाओं को भी जगह मिली है। इनमें रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल, गुलाब देवी और अर्चना पांडे शामिल हैं। जानते हैं कि योगी के पहले मंत्रिमंडल में आखिर इन महिला नेताओं को क्यों मिली जगह।
                       

रीता बहुगुणा जोशी
कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आईं रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को राजधानी की लखनऊ कैंट सीट से हराया। यही वजह है कि रीता बहुगुणा जोशी को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह मिली है।                                                                   

स्वाति सिंह
स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती पर विवादित टिप्पणी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आने वाली स्वाति ने मायावती सहित बसपा के नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के बयानों का जवाब दिया। उससे वह रातों-रात सुॢखयों में आ गईं। भाजपा ने उन्हें लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। यहां स्वाति सिंह ने मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव को हराया।
                                      

अनुपमा जायसवाल
बहराइच सदर सीट से भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की। बता दें कि बीते 25 साल से इस सीट पर सपा का कब्जा था लेकिन अनुपमा की अगुवाई में यहां भगवा का झंडा फहर गया। यह इलाका मुस्लिम बहुल इलाकों में गिना जाता है। इस सीट पर पूर्व मंत्री डा. वकार अहमद शाह की पत्नी रुबाब सईदा को हराकर अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की।

                     

गुलाब देवी
संभल की चंदौसी सीट से गुलाब देवी को मैदान में उतारा गया था। वह पार्टी के दलित चेहरे के रूप में भी जानी जाती हैं। इस बार चुनाव में गुलाब देवी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी विमलेश कुमारी को हराया। गुलाब की यह जीत संभल की सबसे बड़ी जीत थी।
                                        

अर्चना पांडे
अर्चना पांडे पूर्व मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की बेटी हैं। अर्चना छिबरामऊ से पहली बार विधायक बनी हैं। ब्राह्मण चेहरा होने की वजह से उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।