बिहार के पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश ने व्यक्त किया दुख

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 12:03 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. जगन्नाथ मिश्र 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

वहीं सीएम नीतीश ने जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बिहार में 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

Nitika