Prayagraj में नवाबी जायका का घिनौना खेल: गोमांस की बिरयानी परोसने वाला रेस्टोरेंट सील, 4 आरोपी सलाखों के पीछे
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 07:27 AM (IST)
Prayagraj News: संगम नगरी के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां रोशन बाग स्थित नवाबी जायका रेस्टोरेंट पर बेसहारा गोवंश की हत्या कर उसके मांस से बिरयानी बनाकर बेचने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
VHP की शिकायत पर हुई कार्रवाई
यह पूरा मामला तब खुला जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गौ रक्षा प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी को इस रेस्टोरेंट के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दी गई तहरीर के अनुसार, लालमणि तिवारी अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट की हकीकत जानने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों और मालिक ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की। मौके पर तनाव बढ़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
छापेमारी में मांस बरामद, लैब भेजी जाएगी रिपोर्ट
सूचना मिलते ही खुल्दाबाद पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के अंदर अलग-अलग डिब्बों में भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब (Laboratory) भेज दिया है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती और कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक Food Court को पूरी तरह से बंद (Seal) कर दिया गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों—मोहम्मद जैद, मिज्जन, अयान और समसुल लका को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और UP Prevention of Cow Slaughter Act (उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम) की धारा 5 और 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

