'श/व के टुकड़े कर गोबर में छिपाया...' दोस्त की बेरहमी से ह/त्या, 2 सगे भाई गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 12:27 PM (IST)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 2 सगे भाइयों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर शव को गोबर के गड्ढे में छिपा दिया। बीते शुक्रवार शाम को पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शिवपुरवा क्षेत्र निवासी ईशू कन्नौजिया के रूप में हुई है। वह 6 अगस्त को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने करीब 10 दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद 17 अगस्त को सिगरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शुक्रवार शाम लहरतारा मार्ग पर खखड़िया पोखरी के पास राहगीरों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक में भरकर रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान स्थान के गोबर के गड्ढे में छिपाया गया था।

ये भी पढ़ें:- 'वॉशरूम में बनाया अश्लील वीडियो...' लाइब्रेरी में युवक की शर्मनाक करतूत, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को शराब पीने के दौरान ईशू ने प्रदीप की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए प्रदीप ने हत्या की साजिश रची। अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, वैभव बांगर ने बताया कि विवाद के बाद प्रदीप ने अपने सगे भाई रामकृष्ण और साथी रोहित के साथ मिलकर ईशू की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को ठिकाने लगा दिया।

जांच के दौरान सर्विलांस के माध्यम से पता चला कि ईशू के मोबाइल फोन पर आखिरी कॉल प्रदीप की आई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें प्रदीप, रामकृष्ण और रोहित की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static