60 फीट गहरे कुएं में मिला युवक का शव: पहले पिलाई शराब, फिर मार दी गोली... Police ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:02 AM (IST)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकुल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था। 

ये भी पढ़ें:- खेल-खेल में उजड़ गई खुशियां: Saharanpur में मिट्टी के नीचे दबकर 2 मासूमों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि बीते मंगलवार को मुकुल का शव गांव के राजपाल के खेत में बने करीब 60 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि आरोपी मंजीत और उसके नाबालिग भतीजे ने मुकुल को खेत में ले जाकर पहले शराब पिलाई। नशे की हालत में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव कुएं में फेंक दिया गया। 

ये भी पढ़ें:- भदोही में शर्मसार हुई इंसानियत: दबंग रेस्तरां मालिक और बेटों ने दलितों के साथ जमकर की मारपीट, 4 के खिलाफ FIR

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकुल उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजीत वर्ष 2012 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static