''राहुल और अखिलेश दो हंसों का जोड़ा, चुनाव के बाद बिछड़ जायेगा''

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 06:29 PM (IST)

रामपुर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ‘दो हंसों का जोड़ा’ है जो चुनाव के बाद बिछड़ जायेगा क्योंकि यह गठबंधन हताशा और भय के कारण बनी है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि लोगों को अब लगने लगा है कि किसानों और छोटे कारोबारियों के शोषण और गरीबों की समस्याओं को तभी दूर किया जा सकता है जब भाजपा सत्ता में आयेगी। 
                     
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए नकवी ने हिन्दी फिल्म का गीत ‘दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गयो रे’’ का जिक्र किया और कहा कि चुनाव के बाद दोनों अपने अपने रास्ते अलग कर लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल और अखिलेश एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे और अब भाजपा के भय से इन दोनों ने हाथ मिला लिया। भाजपा चुनाव जीतने जा रही है और कोई भी गठबंधन उसे पराजित नहीं कर सकता है।’’ 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद दोनों को मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी के आर्शीवाद की जरूरत होगी क्योंकि इन्हें भाजपा के हाथों पराजय मिलेगी। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें