पुलिसवालों के शवों को जलाना चाहता था, इसलिए लाशाें काे किया इकट्ठा: गैंगेस्टर विकास दुबे

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 06:12 PM (IST)

यूपी डेस्क: पुलिस पूछताछ में गैंगेस्टर विकास दुबे ने सनसनीखेज खुलासा किया है। विकास दूबे ने बताया कि उसने एनकाउंटर के डर से पुलिस पर फायरिंग की। साथ ही ये भी बताया कि वो पुलिसवालों के शव को जलाना चाहता था, इसीलिए उसने लाशों को एक जगह इकट्ठा किया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। 

आगे विकास दुबे ने बताया कि उसका कई पुलिसवालों से कॉन्टैक्ट्स था। आपको बता दें कि सूचना लीक करने के आरोप में बुधवार को चौबेपुर के पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी और बीट अधिकारी के.के. शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी संदिग्धों की जांच भी चल रही है। 

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से हुई गिरफ्तारी
ज्ञात हो कि विकास दुबे को वीरवार सुबह 9.55 बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया। जिसे उज्जैन पुलिस ने सीजेएम तृप्ति पाण्डेय के सामने पेश किया है। जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई चल रही है।
 
गैंगेस्टर विकास दुबे का कुबूलनामा-
1. खतरा था इसलिए हथियार के साथ अपने आदमियों को बुला लिया।
2. मृतक पुलिसवालों के शवों को जलाना चाहता था, इसलिए शवों को एक जगह किया इकट्ठा।
3. हमारा कई पुलिसवालों से कॉन्टैक्ट्स था। 
4. विनय तिवारी ने बताया कि सीओ देवेद्र मिश्रा तुम्हारे खिलाफ हैं।
5. मुझे सीओ देवेद्र मिश्रा को लेकर गुस्सा था। 
6. देवेद्र मिश्रा से हमारी बनती नहीं थी
7. पुलिस की रेड के बारे में बहुत पहले से जानकारी थी।
8. देवेंद्र के पैर पर वार किया था क्योंकि बोलता था कि मेरा एक पैर गड़बड़ है।
9. देवेद्र मिश्रा ने मेरे मामा के घर... 
10. शवों को जलाकर सुबूत मिटाने की प्लानिंग थी इसलिए शव जलाने के लिए तेल भी लाए गए थे। 

क्या है मामला?
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static