जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से गोडसे का सपना हुआ साकार और गांधीवादी नीति की हुई हार: हिंदू महासभा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 01:29 PM (IST)

मेरठ: जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज गोडसे के सपनों की जीत हो गई और गांधीवादी नीति हार गई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा की माने तो गांधी का वध करने के बाद गोडसे ने जेल से सबसे पहले कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की थी। पिछली सरकारों ने मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते 370 पर कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन भाजपा सरकार ने नाथूराम के सपनों को साकार किया है। 

मंगलवार को मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने मिठाइयां बांटी। इस दौैरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे। इस दौैरान उन्होंने ये सारी बातें कही। 
PunjabKesari
गोडसे के सपने को प्रधानमंत्री ने किया साकार
अशोक शर्मा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे के सपने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिया। उन्होंने कहा जिस समय 70 वर्ष पूर्व नाथूराम गोडसे जेल में बंद थे उस समय उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात की थी लेकिन उनकी आवाज को तत्कालीन सरकार ने दबा दिया था। 

फैसला गांधीवाद की हार और गोडसे वाद की जीत
अशोक शर्मा यहीं नहीं थके... उन्होंने आज के इस ऐतिहासिक फैसले को गांधीवाद की हार और गोडसे वाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ये बड़ा काम किया है वह उनके लिए यज्ञ करेंगे और ईश्वर से कामना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी तरह देश हित में काम करते रहें।
PunjabKesari
अब हम प्रधानमंत्री से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं: अभिषेक अग्रवाल 
वहीं अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि कुछ दिन पहले वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे और जम्मू से लेकर अमरनाथ तक कई जगह उन्होंने भगवा झंडे और तिरंगे फहराए। कुछ स्थानीय मुस्लिम लोगों ने उनका साथ देते हुए यह तक कहा कि जब भी आप यहां आओगे तब तब आपको यह तिरंगा यूं ही फहरता हुआ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी से वह जो मांगने गए थे आज उनको मिल गया। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिकता और हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static