यात्रियों के लिए Good News: रेलवे में वेटिंग का झमेला खत्म, अब मिलेगा सिर्फ कंफर्म टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 12:30 PM (IST)

नई दिल्ली: महीनों पहले टिकट की बुकिंग कराने के बाद भी यात्रियों को कई बार कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से उन्हें यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने का उपाय ढूंढ लिया गया है। अब वेटिंग टिकट का झंझट ही खत्म करने दिया गया है। रेलवे ने 21  सितंबर से क्लोन ट्रेनें चलाने की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए आपको सिर्फ कंफर्म टिकट ही मिलेगा। 

आज से चलेंगी 40 नई क्लोन ट्रेनें-
रेल मंत्रालय के मुताबिक बीते कल यानी 21 सितंबर से क्लोन ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में 20 पेयर ट्रेनें यानी 40 ट्रेनें चलाई जाएंगी, रेल मंत्रालय के मुताबिक पहले चरण में कुछ खास रूट पर यह क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी। जहां पर पैसेंजर ज्यादा हैं और यात्रियों को कंफर्म टिकट बहुत ही कम मिलता है, ऐसे रूट्स को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें? 

  • सहरसा से नई दिल्ली - नई दिल्ली से सहरसा राजगीर से नई दिल्ली - नई दिल्ली से राजगीर
  •  दरभंगा से नई दिल्ली - नई दिल्ली से दरभंगा
  •  मुजफ्फरपुर से दिल्ली - दिल्ली से मुजफ्फरपुर
  • राजेंद्र नगर से नई दिल्ली - नई दिल्ली से राजेंद्र नगर 
  •  कटिहार से दिल्ली - दिल्ली से कटिहार
  •  न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर- अमृतसर से न्यूजलपाई गुड़ी
  •  जयनगर से अमृतसर - अमृतसर से जयनगर 
  •  वाराणसी से नई दिल्ली - नई दिल्ली से वाराणसी
  • बलिया से दिल्ली - दिल्ली से बलिया
  • लखनऊ से नई दिल्ली - नई दिल्ली से लखनऊ 
  •  सिकंदराबाद से दानापुर - दानापुर से सिकंदराबाद
  •  वास्को से निजामुद्दीन - निजामुद्दी से वास्को 
  • बेंगलुरू से दानापुर - दानापुर से बेंगलुरू 
  • यशवंतपुर से निजामुद्दीन - निजामुद्दीन से यशवंतपुर
  • अहमदाबाद से दरभंगा - दरंभगा से अहमदाबाद
  • अहमदाबाद से दिल्ली - दिल्ली से अहमदाबाद 
  • सूरत से छपरा - छपरा से सूरत 
  • बांद्रा से अमृतसर - अमृतसर से बांद्रा 
  • अहदाबाद से पटना - पटना से अहमदाबाद।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static