हाथरस गैंगरेप कांड: CM योगी ने केंद्र से की मामले की CBI जांच की सिफारिश

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 08:53 PM (IST)

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की केंद्र सरकार से सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है। बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। 

पीड़ित परिवार से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देर शाम हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से बंद कमरे में करीब 45 मिनट बातचीत की। पीड़ित परिवार दोनों नेताओं को देखकर रोने लगा। तब प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया और न्याय का भरोसा दिलाया। बता दें कि दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल पहुंचे हैं। इन तीनों नेताओं को राहुल-प्रियंका के साथ जाने की यूपी प्रशासन ने अनुमति दी थी।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया के सामने आईं प्रियंका गांधी ने कहा जहां जहां महिलाओं के साथ अपराध होंगे हम वहां वहां जाएंगे। हमारी आवाज को कोई दबा नहीं सकता। अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सीएम योगी को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। एक मां के दर्द को समझना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static