जानिए, अखिलेश यादव ने अपने किस मंत्री को किया बर्खास्त

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2015 - 08:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाह्य सहायतित और एनआरआई विभाग के सलाहकार (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) मधुकर जेटली को आज बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बर्खास्त हुए जेटली का यहां निर्माणाधीन मेट्रो रेल सेवा को लेकर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद चल रहा था। उच्चपदस्थ सूत्रों का दावा है कि जेटली के कार्यों से मुख्यमंत्री खुश नहीं थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेटली को पहले भी आगाह किया गया था लेकिन उनकी कार्यपद्धति में कोई बदलाव नहीं आया।