देवभूमि में जल प्रलय: UP के बिजनौर से बनारस तक हाई अलर्ट, नाव चलाने पर लगी रोक

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 05:41 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तराखंड के तपोवन में ग्लेशियर पिघलने से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड DGP का कहना है कि बाढ़ के बाद करीब 100-150 लोग लापता हैं। 3 शव मिले हैं और 16 घायलों को बचाया गया है।

वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही गंगा नदी में पानी बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी में बिजनौर लेकर बनारस तक गंगा नदी के किनारे के शहरों के प्रशासन को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। 

इतना ही नहीं चमोली जिले में ऋषि गंगा नदी पर बांध टूटने की सूचना के बाद ऋषिकेश में प्रशासन ने गंगा नदी में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए नदी के अंदर ना जाएं।

चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे हैं। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj