हाईवे पर मौत का तांडव: आमने-सामने की भिड़ंत में 3 की गई जान, सड़क पर बिछीं लाशें और सिर्फ खून ही खून

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:19 PM (IST)

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर 2 मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीरा थाना क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर मूसेपुर पी. के. इंटर कॉलेज के नजदीक सोमवार रात 2 मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अमरीश गौतम (20), तौहीद (20) और अरबाज (16) की मौत हो गई जबकि पवन नामक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- सुहागरात पर बीच में तकिया और फिर किडनी की मांग! दूल्हे का वो खौफनाक सच जिसे जान कांप गई कानपुर की बेटी

सूत्रों ने बताया कि अमरीश और पवन एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मूसेपुर इंटर कॉलेज के मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर तौहीद और अरबाज की मोटरसाइकिल से हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को स्थानीय निवासी पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने अमरीश, तौहीद और अरबाज को मृत घोषित कर दिया जबकि पवन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में मृत लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static