बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं, खुद ममता कर रहीं देवी-देवताओं का अपमान: गिरिराज

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 06:03 PM (IST)

प्रतापगढ़(बृजेश मिश्रा): पश्चिम बंगाल में हो रहे दंगे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता के राज में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। ममता खुद देवी-देवताओं का अपमान कर रही हैं और राम भक्तों पर लाठियां चलवा रही हैं।

गिरिराज ने कहा कि ममता दुर्गा और सरस्वती की मूर्तियों के विसर्जन में अन्याय कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता रोहिंग्या और बंग्लादेशियों के साथ हैं और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। 

अंबेडकर सबके पुरोधा
बिहार में हो रहे दंगे पर कहा कि वह शनिवार को जा रहे हैं। इस बारे में वहीं कुछ इसका जवाब देंगे। वहीं योगी सरकार द्वारा अम्बेडकर के नाम को लेकर दिए गए निर्देश पर कहा कि अंबेडकर सबके पुरोधा थे और रहेंगे। अगर हमने राम के साथ अम्बेडकर को रखा तो कोई गुनाह नहीं किया। इस दौरान उन्होंने सीबीएसई पेपर लीक पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। 

Punjab Kesari