बरेली: लड़की से छेड़छाड़ और उसे जिंदा जलाने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्त्ता गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 06:35 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश में योगीराज आने के बाद से हिंदू युवा वाहिनी और इससे जुड़े संगठन के कार्यकर्त्ता बेलगाम हो गए है। प्रतिदिन कोई न कोई गंभीर मामला सामने आता है। कार्यकर्त्ता गले में भगवा गमछा पहनकर जिसको मन किया उसको पीटा, जिसको मन किया उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सामने आया है। जहां आरोप है कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ताओं ने एक लड़की को जिंदा जला दिया।जानकारी के अनुसार पहले तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ताओं ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद उस लड़की को जिंदा जला दिया। आग में बुरी तरह झुलसने के बाद लड़की की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में हिंदु युवा वाहिनी के 2 कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की पुष्टि की जा रही है और पुलिस अपनी जांच में लगी है।