चंपावत विधानसभा उपचुनावः CM पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत, गहतोड़ी को 3147 वोटों से हराया

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 06:50 PM (IST)

नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव में रिकाडर् मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55025 मतों से पराजित किया। मुख्यमंत्री धामी के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
 



चंपावत की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को बुरी तरह नकार दिया। उन्हें 3233 मत मिले। कांग्रेस की अब तक की यह सबसे बुरी हार है। विगत 31 मई को हुए चंपावत उप चुनाव में डाक पत्रों (पोस्टल बेलेट) सहित कुल 62898 मत पड़े। आज हुई मतगणना के अनुसार, पुष्कर सिंह धामी को कुल 58258, कांग्रेस प्रत्याशी को 3233, समाजवादी समर्थित मनोज कुमार भट्ट को 413 तथा निर्दलीय हिमांशु गडकोटि को 402 और नोटा को 377 मत पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी पर बढ़त कायम कर ली थी।


पहले राउंड में कांग्रेस को मात्र 164 तो श्री धामी को 3856 मत हासिल हुए। अंतिम 13वें राउंड तक धामी अपनी बढ़त को मजबूत करते चले गये। डाक मत पत्रों में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे रही और यहां धामी को 990 तो कांग्रेस को मात्र 86 मत हासिल हुए। इसी प्रकार समाजवादी समर्थित उम्मीदवार को पोस्टल बेलेट के माध्यम से केवल चार मत मिले। धामी की जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। नैनीताल की विधायक सरिता आर्य और भाजपा नेता शांति मेहरा ने इसे चंपावत तथा उत्तराखंड की जनता की जीत बताया।

उल्लेखनीय है कि खटीमा से विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से होने वाले उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उनके लिए सीट खाली की थी। धामी खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से 7 हजार से अधिक मतों से विधानसभा चुनाव हार गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static