मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं: मनोज सिन्हा

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 04:41 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। 

मनोज सिन्हा की यह टिप्पणी एेसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी है। मौर्य को भी इस पद के दावेदारों में माना जाता था। 

सिन्हा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताआें से कहा, ‘‘ना मुझे किसी रेस का पता है, ना मैं किसी रेस में हूं।’’ मौर्य और सिन्हा के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।