हमारी सरकार बनी तो बहाल करेंगे महिलाआें का सम्मान: स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2017 - 08:28 PM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाआें के प्रति अपराध के मामलों में हुई जबर्दस्त बढ़ोत्तरी पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए आज वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाआें का सम्मान बहाल किया जाएगा।

स्मृति ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के मुताबिक महिलाआें पर होने वाले अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।’’ उन्होंने कहा कि 2010 से 2015 के बीच महिलाआें के साथ होने वाले अपराधों में 61 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में बलात्कार के मामलों में 161 प्रतिशत वृद्धि हुई है।  

स्मृति ने कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी महिलाआें को आश्वस्त करती है कि भाजपा की सरकार बनते ही पार्टी महिला सशक्तीकरण, सम्मान, सुरक्षा और उनकी गरिमा की बहाली के समर्पित होकर कार्य करेगी।’’ केन्द्रीय वस्त्र मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा घोषणापत्र के रूप में जारी ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में महिलाआें की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपाय गिनाये। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें