इमामगंज विधानसभा सीट: मझधार में जीतन राम मांझी, 2000 से अधिक वोट से पीछे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 10:20 AM (IST)

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। जो अपने विपक्षी उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी से 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि इमामगंज सीट पर 28 अक्तूबर को पहले चरण के दौरान वोटिंग हुई थी। बता दें कि 

Live Update-
--

सुबह 10 बजे: इमामगंज से उदय नारायण चौधरी आगे जीतन राम मांझी 2,000 से अधिक वोट से पीछे। 

इस सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी, बिहार विधानसभा पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज दलित नेता के खिलाफ चुनाव लड़े। मांझी पिछले चुनाव में अपनी पार्टी से सीट जीतने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। नीतिश कुमार की वापसी के लिए रास्ता बनाने के लिए मजबूर होने के बाद मांझी ने 2015 में जेडी (यू) छोड़ दिया था। बाद में उन्होंने एचएएम (एस) का गठन किया और एनडीए के घटक के रूप में 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा.

इमामगंज सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं उदय नारायण चौधरी
2015 में यहां से हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जदयू के उदय नारायण चौधरी को करीब 29 हजार मतों से हराया था। उससे पहले उदय नारायण चौधरी यहाँ से 5 बार विधायक निर्वाचित हो चुके थे। अब तक हुए 15 चुनावों में सबसे ज्यादा 4 बार कांग्रेस, 3 बार जदयू जीती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static