भारत दु​निया के ताकतवर देशों की कतार में: राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 03:49 PM (IST)

लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया अब महसूस करती है कि भारत कमजोर नहीं बल्कि दुनिया के ताकतवर देशों की कतार में है।  

राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की अहमियत बढ़ी है। दुनिया महसूस करती है कि भारत इस समय विश्व की सबसे बड़ी ​अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। भारत अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर देशों की कतार में है।’’ 

राजनाथ सिंह ने सवालों के जवाब में कहा कि अब प्रशंसा ज्यादा है, आलोचना कम है। हम जो कुछ भी हासिल करने की कल्पना करते थे, हमने हासिल किया। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार के अब तक के प्रदर्शन पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन का आकलन नहीं करना चाहते हैं लेकिन कुल मिलाकर भारत की साख और विश्वसनीयता ​बढ़ी है।