ट्रेन का किया इंतजार और फिर... लेखपाल के शरीर के हुए टुकड़े, CCTV में कैद हुई मौत की लाइव वीडियो
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 08:26 AM (IST)
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको स्तब्ध कर दिया है। यहां तैनात एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी का भी कलेजा कांप उठे।
ट्रेन का किया इंतजार, फिर लेट गया पटरी पर
यह दर्दनाक वाकया थाना सदर बाजार क्षेत्र के लालपुर इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग का है। चश्मदीदों के मुताबिक, रेलवे फाटक बंद था और दर्जनों लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इन्हीं के बीच तिलहर तहसील में तैनात लेखपाल अमरदीप सक्सेना भी खड़े थे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि अमरदीप पटरी के बिल्कुल करीब खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार में उनके करीब पहुंची, उन्होंने अचानक पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने के लिए दौड़ते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
25 मीटर दूर जाकर गिरा शव
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लेखपाल के शरीर के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनका धड़ इंजन से टकराकर करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा। इस मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए और इलाके में हड़कंप मच गया।
कौन थे अमरदीप सक्सेना?
मृतक अमरदीप सक्सेना शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले थे और वर्तमान में तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन ब्लॉक में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। एक सरकारी पद पर तैनात व्यक्ति द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से प्रशासनिक महकमे में भी शोक की लहर है।
जांच में जुटी पुलिस- आखिर क्यों दी जान?
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
- क्या लेखपाल किसी मानसिक तनाव में थे?
- क्या उन पर काम का कोई दबाव था या कोई पारिवारिक विवाद?
पुलिस इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों और साथियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

