CM योगी आदित्यनाथ पर बयान देकर सुर्खियों में छाए क्रिकेटर मो. कैफ, लाखों लोगों ने किया ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 04:39 PM (IST)

इलाहाबाद: टीम इंडिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार रहे मोहम्मद कैफ ने उत्तर प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ पर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। कट्टर हिंदूवादी छवि वाले नेता योगी आदित्यनाथ के लिए कैफ ने अपने विचार ट्विटर पर शेयर किए। कैफ के ट्वीट करते ही उन्हें लाखों लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

                                   

-कैफ ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा, हर किसी के अपने विचार होते हैं, पर ज्यादा सोचने से अच्छा ये होगा कि हम नई सरकार को बधाई दें। देश के विकास के लिए शुभकामनाएं।              

 

                   
दूसरे ट्वीट में कैफ ने लिखा, मैं यूपी के नए सीएम योगी को यूपी को विकास की दिशा में ले जाने के लिए बधाई देता हूं, जो यहां के लोगों का भविष्य निखारेंगे।

किसने क्या दी प्रतिक्रिया?
कैफ के ट्वीट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें अमरेंद्र जोशी ने लिखा, कैफ काश सबकी सोच आपके जैसी होती।
-इमरान ने लिखा, कैफ मैं आपकी बात से बिलकुल सहमत हूं। योगी आदित्यनाथ अब तक के बेस्ट सीएम में से एक होंगे...और हर यूपी वाले के लिए अच्छा काम करेंगे।
-सुशांत ने लिखा, कैफ क्रिकेट में ध्यान दो...पॉलिटिक्स का 'पी' आता है क्या आपको।
इसी तरह और भी कई लोगों के बयान आ रहे हैं। हालांकि कैफ के इस बयान पर राजनीतिक पार्टियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।