भारत विश्व का सबसे युवा देश: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 04:08 PM (IST)

लखनऊ(अनिल सैनी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि भारत विश्व में सबसे युवा देश है। इसका लाभ देश के युवाओं को लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। युवाओं को अधिक मजबूत बनाने को राज्य तथा केंद्र सरकार कृतसंकल्पित हैं। युवा को प्रोत्साहन देने को नित्य नई योजनाएं सामने ला रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही युवाओं को संबोधित किया। 

विश्व युवा कौशल दिवस की युवाओं को दी बधाई
उन्होंने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस की आप सभी युवाओं को बहुत बधाई। देश तथा प्रदेश में कौशल विकास का वृहद कार्यक्रम तय टारगेट से चल रहा है। विश्व में भारत सबसे युवा देश माना जाता है। यूपी में सबसे ज्यादा युवा है यहां की 22 करोड़ की जनसंख्या में। युवाओ को स्वावलंबी बनाने की दिशा देने में हमने बड़ा काम किया है। देश में प्रधानमंत्री मोदी ने कमान संभालते ही स्किल डेवलपमेंट के लिए कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया।

युवाओं का कौशल तराशने को देश तथा प्रदेश में कौशल विकास केंद्र बनाए गए हैं। जहां इनकी प्रतिभा को निखारकर इनको मजबूत बनाया जाता है। स्वरोजगार की दिशा में कौशल विकास का कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में है। 

युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विकास केन्द्रों का गठन
उन्होंने कहा कि कौशल विकास केन्द्रों का गठन युवाओं को रोजगार देने के लिए किया गया है। प्रदेश में रोज 25 से 30 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण सहीं वाहन चालक न होना है। कौशल विकास में वाहन चालकों को निपुण किया जा रहा है। पीएम मोदी जी ने युवाओं को ट्रेंनिग देने के साथ मजबूत करने का काम किया है। इसी कारण से अब देश विश्व में भारत सबसे युवा देश है।